एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया गौरव

 

एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल, पलवल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना जिला फरीदाबाद द्वारा हरियाणा गौरव पुरस्कार परीक्षा के लिए आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी व्याकरण परीक्षा में भाग लिया। जिसमें नौवीं कक्षा से प्राची चौहान,आठवीं कक्षा से सिद्धार्थ,पाँचवी कक्षा से छवि व मोनिका तथा चौथी कक्षा से निमिषा ने मेरिट प्राप्त कर व चौथी कक्षा के आरव व शौर्यवीर, पाँचवी कक्षा के धावेश तथा योग्य, छठी कक्षा की सताक्षी, मान्या, हर्षित व परिधि, सातवीं कक्षा की भव्या, आठवीं कक्षा के मयंक, नौवीं से दीपांशी, वंश मंगला, वंश डागर, छवि, दसवीं कक्षा के कार्तिक ग्यारहवीं कक्षा की कीर्ति, रक्षा, गीतिका व रौनक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया l उसकी इस जीत पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर ने छात्र – छात्राओं को उनके उत्साह, आत्मविश्वास एवं मेहनत के इस परिणाम पर गौरवान्वित होकर उन्हें सराहते हुए अभिभावकों सहित बधाई  देते हुए उन्हें पुरस्कारों से नवाजा तथा आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएँ विद्यार्थियों के भाषाई ज्ञान, व्याकरणिक क्षमता तथा आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है l विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और लगन का परिचय देते हुए विद्यालय की शैक्षणिक योग्यता को एक और नई पहचान दिलाई l यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें भी भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी l

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *