एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल का बारहवीं कक्षा का शानदार परीक्षा परिणाम

एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल,पलवल के छात्रों ने  बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट व गौरवपूर्ण प्रदर्शन कर अपने विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था व अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण देते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर फिर अपना परचम लहराया l विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी उपलब्धि दर्ज की, जिसमे नैंसी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है।जय बेंसला ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, ईशवी सिंगला ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, लक्ष्य रावत ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा हिमांशी तंवर ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवा,वरुण पांचाल ने 84.4 प्रतिशत अंक लेकर छटा,मितांशु ने 83.4 प्रतिशत अंक लेकर सांतवा, हिमेश ने 83.2 प्रतिशत अंक लेकर आठवँ तथा ख्वाहिश ने 82.8 प्रतिशत अंक लेकर नौवां स्थान हासिल कर विद्यालय के साथ – साथ अपने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया l विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न संकायों में शानदार अंक प्राप्त करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए l  विद्यार्थियों की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को आमंत्रित कर उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सर्टिफिकेट व ट्रॉफी से नवाजते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को इस उत्कृष्ट परिणाम का प्रमुख कारण बताते हुए तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया l

Check Also

होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

  होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल का हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *