केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।विद्यालय की छात्रा तीक्षा चौहान ने 92.4 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वाति 90.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही इसके अतिरिक्त आयुष कॉमर्स विभाग में प्रथम और हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे ।परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। अभिभावकों ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्रीरामअग्रवाल, प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी।
BB News 24 www.bbnews24.live