होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में होली चिल्ड्रन सीनियर  सेकेंडरी स्कूल पलवल का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है । विद्यालय की छात्रा सलोनी ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर परचम लहराया है। विद्यालय के 30 छात्र/छात्राओं ने मेरिट प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय के डायरेक्टर श्री रविदत्त शर्मा एवं प्रधानाचार्या सुनीता रानी ने बताया कि विधालय के विधार्थियों शमा ने 97.8 प्रतिशत,सिया 96,डिम्पल 95.6,पवी 94.8,साक्षी  93.4डॉली  92.8,गुंजन  92.6 ,मेघा  92.2,खुशी  91.4,दिपेशा  90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।उन्होंने विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणाम पर सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि इस शानदार परीक्षा परिणाम से पूरे पलवल जिले में उनके विद्यालय का नाम रोशन हुआ है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *