श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, होडल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, होडल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार  रहा। विद्यालय की छात्रा राधिका ने कॉमर्स संकाय में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर होडल उपमंडल में प्रथम स्थान हासिल किया ।छात्रा बंदना ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर विज्ञान संकाय में होडल मंडल में विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के कुल 22 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, जबकि 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया।
 विद्यालय के चेयरमैन  उदय सिंह सोरौत, डायरेक्टर  निखिल बंसल एवं  सतीश बाबूजी तथा  भूषण सोरौत ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत कर उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।विद्यालय के प्राचार्य  संतोष कुमार सिंह ने इस शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यालय के समर्पित अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की कठिन मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन एवं अध्यापकों के अथक प्रयासों ने विद्यालय को होडल क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

Check Also

होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

  होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल का हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *