मां ओमवती विद्यालय, हसनपुर का 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय ने पूरे ब्लॉक में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। विद्यालय की होनहार छात्रा कनिष्का ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय की प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने बताया कि सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कनिष्का ने 97प्रतिशत, भारती 96 प्रतिशत, कोमल 92 प्रतिशत, मयंक 90त्न, तरुण 88प्रतिशत तथा निधि ने 84प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 77प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।विद्यालय में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विशेष अप्रिशिएशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने विद्यार्थियों को शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. रेखा शर्मा, वाइस प्रिंसिपल ममता सिंह तथा समस्त अध्यापकगण ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अभिभावकों को भी बधाई दी।
BB News 24 www.bbnews24.live