राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। संस्थान में विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
संस्थान के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि आईटीआई पलवल में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं एवं अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का अवश्य लाभ उठाएं। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आह्वïान किया कि वे समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *