शनि जयंती महोत्सव आज होडल में धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष आशारानी तायल व उनके परिजनों के द्वारा पथवारी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर एलायंस क्लब पूर्व उप प्रधान राजकुमार तायल, पंकज तायल,मीनू तायल, पूजा गर्ग,मनीष अग्रवाल ,विशाल अग्रवाल, पुनीत गौतम पार्षद, गजेंद्र सिंह सौरोत ,भोलू जवानी, महेश गौड़,जय भोले, अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान सुभाष गर्ग,बंटी गर्ग,सहित सैकड़ो नागरिकों ने भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना की तथा उनका भोग लगा करके भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजकुमार तायल व पंकज तायल ने कहा कि शनिदेव भगवान सबसे दयालु हैं, प्रत्येक नागरिक को शनिदेव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रांति है कि शनि देव केवल प्रकोप ही करते हैं। जबकि शनिदेव ऐसे भगवान है जो कि सबका भला करते हैं। उन्होंने आज शनि जयंती पर सभी को बधाई दी।
BB News 24 www.bbnews24.live