शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को दिया ज्ञापन

 

 राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव के नेतृत्व में अनुबंधित अध्यापकों ने महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।  राज्य प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि अनुबंधित अध्यापक तीन साल की पॉलिसी की सभी शर्तें पूरा करते हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 16 व 18 जून 2014 में बनी दोनों पॉलिसियों को वैध करार दिया है। अनुबंधित यूनियन ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय व पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार गेस्ट टीचर्स को नियमित करने का पुनीत कार्य करें।गेस्ट टीचर्स के शिष्ट मंडल ने  शिक्षा मंत्री से मिलकर माननीय हाई कोर्ट के निर्णय की कॉपी समेत दस्तावेज शिक्षा मंत्री  को  ज्ञापन के साथ सौंपे। शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक रूप से आश्वासन दिया।इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से थानसिंह, डेमोक्रेटिक टीचर्स एसोसिएशन से गीतेश, सर्वकर्मचारी संघ से हरेंद्र देशवाल व क्लर्क एसोसिएशन से भूपेंद्र शर्मा से उपस्थित रहे।अनुबंधित अध्यापकों से महेश तेवतिया,अरशद अहमद,अनुज,पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह, जिला प्रधान चंद्रवीर कुंडू ,केशव देव,रचना,सीमा देवी,नीलम कुमारी,मनीषा आदि उपस्थित रहे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *