फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से बाइक बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में  साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हथीन क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी वसीम के रूप में हुई है।साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार मुख्य सिपाही निखिल की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कुशलीपुर गांव के पास एनएच-44 स्थित केएमपी पुल के नीचे मौजूद है और फर्जी सिम व व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद हुए।जांच में एक व्हाट्सएप अकाउंट पर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को मात्र 18,500 रुपये में बेचने का विज्ञापन मिला। मोबाइल की गैलरी से बाइक की तस्वीरें और क्यूआर कोड भी बरामद हुए।साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर अन्य व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत थे और एक नंबर के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से दो शिकायतें दर्ज थीं। आरोपी को  गहन पूछताछ  हेतु आरोपी को एक दिन का पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *