एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी ने औद्योगिक इकाई संघ एवं ईंट-भट्टा संघ के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) पलवल के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव की अध्यक्षता में गुरुवार को औद्योगिक इकाई संघ एवं ईंट-भट्टा  संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) एवं एचएसपीसीबी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा पर्यावरणीय अनुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने उद्योग संचालकों से प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन सुनिश्चित करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए निर्धारित नियमों का अनुपालन करने तथा आवश्यक अभिलेख एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का आह्वान किया। बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं पर्यावरणीय विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान उद्योग संघों एवं क्षेत्रीय कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए आपसी संवाद को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों ने पर्यावरणीय नियमों एवं निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करने तथा विभाग के साथ पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग द्वारा निरंतर आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Check Also

विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *