मार्केट कमेटी हसनपुर के चेयरमैन राजपाल ने विपिन को सौंंपा आर्थिक सहायता का चेक

हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत गांव मुस्तफाबाद निवासी विपिन पुत्र सुंदर को 1 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मार्केट कमेटी हसनपुर के चेयरमैन राजपाल ने लाभार्थी विपिन को सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सरकार की यह योजना पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत और आर्थिक संबल का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान और खेतिहर मजदूर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं तथा सरकार उनके हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने पात्र किसानों एवं खेतिहर मजदूरों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Check Also

विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *