जिला में नीट (यूजी) री-एग्जाम , जिला प्रशासन पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए तैयार : उपायुक्त

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार 21 जून को आयोजित कराई जाने वाले नीट (यूजी) री-एग्जाम 2026 के पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकल रहित संचालन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम के साथ पलवल, होडल और हथीन में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित सीटिंग प्लान, पेयजल, शौचालय व अन्य आवश्यक प्रबंधों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय होडल, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने नीट परीक्षा के मद्देनजर व्यापक तैयारियां और प्रबंध पूरे कर लिए हैं तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिले में 21 जून को 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2722 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नीट री-परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र में बदलाव, कंट्रोल रूम की स्थापना, फ्लाइंग स्क्वायड का गठन तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू करने सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नीट री-एग्जाम के लिए पहले निर्धारित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां के स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर परीक्षा का संचालन नियुक्त केंद्र अधीक्षकों की निगरानी में किया जाएगा। जिला में नीट री-परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्रों में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल, डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल, राजकीय महाविद्यालय होडल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) पलवल, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पलवल, वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप, राजकीय पॉलिटेक्निक मंडकोला, जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर, शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन शामिल हैं।
*जिला सचिवालय में बनाया गया कंट्रोल रूम :*
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि परीक्षा के दौरान समन्वय, निगरानी एवं त्वरित समस्या समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम जिला सचिवालय पलवल में संचालित होगा। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1950 रहेगा, जबकि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर एनटीए यूजी एग्जाम के मोबाइल नंबर 9650325210 तथा जिला शिक्षा विभाग के लिपिक दीपक कुमार के मोबाइल नंबर 7027699696 पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम परीक्षा केंद्रों से सूचनाओं के संकलन, परीक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का कार्य करेगा। परीक्षा समाप्ति तक कंट्रोल रूम में नियमित ड्यूटी और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
*नकल रहित और निष्पक्ष परीक्षा के लिए फ्लाइंग स्क्वाड गठित :*
उपायुक्त डा. छिल्लर ने बताया कि नीट री-परीक्षा के दौरान नकल, पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है। गठित टीम में एक्साइज एवं टैक्सेशन ऑफिसर (डीईटीसी एसटी) नीरज कुमार, डीएसएस डीईओ डा. राजेश कुमार तथा पीजीटी हिमांशु शामिल किए गए हैं। यह टीम परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेगी। जिला नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद संपूर्ण व्यवस्था की देखरेख करेंगे।

Check Also

भाजपा राज में युवा ठगा गया, पेपर लीक माफिया को मिला संरक्षण: नेत्रपाल अधाना

जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *