सडक दुर्घटना में बाइक सवार की हुई मौत

रेलवे ओवर ब्रिज होडल पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई । होडल पुलिस में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन पुत्र रंग लाल बांसवा निवासी (40 साल) अपनी बाइक पर  होडल की और आ रहा था । रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रक की चपेट में उसकी बाइक आ गई तथा बाइक पर से उसके ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से  उसकी मौके पर  ही मौत हो गई । पुलिस को सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर सुभाष ने घटनास्थल पर आकर के शव को अपने कब्जे में ले लिया व मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल में भेज दिया।बांसवा गांव में रत्न के परिजनों को उसकी बात की खबर मिलने पर घर पर कोहराम मच गया।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *