अन्नपूर्णा रसोई के 8 साल पूरा होने पर हवन यज्ञ का किया आयोजन

 

नागरिक अस्पताल पलवल में पिछले 8 सालों से चल रही अन्नपूर्णा रसोई के आठ साल पूरा होने पर आज हवन यज्ञ में भंडारे का आयोजन किया गया।  भारत विकास परिषद पलवल शाखा द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई जो कि नागरिक अस्पताल पलवल में चल रही है , उसके प्रांगण में 8 वर्ष पूरे होने पर हवन यज्ञ एवं प्रशाद वितरण का आयोजन किया गया ! जिसमे सीएमओ सत्येंद्र वशिष्ठ,  स्वतंत्र गोयल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष  रविदत्त शर्मा सचिव राहुल गर्ग, जिला अध्यक्ष भगवत स्वरूप सिंगला, एडिशनल एडवोकेट जनरल  अतुल मंगला, शशि जिंदल, भारत विकास परिषद प्रांतीय संस्कार प्रमुख  सतीश कौशिक, अन्नपूर्णा रसोई के संयोजक  हेमचंद मंगला , संरक्षक  अनिल मोहन मंगला , राजेंद्र बंसल, डॉक्टर संजय आदि मौजूद थे।अनिल मोहन मंगला ने आए हुए सभी नागरिकों  का धन्यवाद करते हुए कहा कि पलवल के नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए इस अन्नपूर्णा रसोई का पिछले 8 सालों से संचालन किया जा रहा है। उन्होंने इसमें सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार ही इस रसोई को चलाने में सभी का सहयोग मिलता रहेगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *