उपायुक्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आज गांव औरंगाबाद के राकवमावि में करेंगे रात्रि ठहराव

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार 25 जून को सायं 6 बजे से जिला के खंड होडल के गांव औरंगाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाएंगे।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रति माह जिला के किसी भी एक गांव में जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी रात्रि ठहराव कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवाते हैं। उन्होंने जिला के खंड होडल के गांव औरंगाबाद के   लोगों से अपील की है कि वे 25 जून को सायं 6 बजे से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले रात्रि ठहराव में उपस्थित होकर अपनी व गांव की समस्याओं का निवारण करवाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *