किसानों की मांग को लेकर के ज्ञापन सौंपा

संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ जयेंद्र सिंह से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महेंद्र सिंह चौहान, उदय सिंह सरपंच, किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया के साथ किसान नेता डॉ रघुवीर सिंह, श्याम दत्त नंबरदार, नन्द किशोर शर्मा, ताराचंद प्रधान, कर्ण सिंह आर्य, धर्म चन्द घुधेरा, समय राम कुंडू, दिगंबर सिंह तेवतिया, नरेन्द्र सहरावत शामिल थे। किसान नेताओं ने उपयुक्त पलवल को बताया कि पिछले वर्ष खरीफ सीजन में भारी बारिश और जलभराव से लाखों एकड़ जमीन के अंदर किसानों की फसल पूर्णतः नष्ट हो गई थी। जिस पर मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश और पलवल जिले के अंदर आंदोलन किया था। जिस पर हरियाणा सरकार ने15000 रूपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की थी अब जो मुआवजा प्रभावित किसानों को दिया जा रहा है वह सरकार की घोषणा से काफी कम है और बड़ी संख्या में अभी भी प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित हैं। किसान नेताओं ने यूरिया और डी ए पी  की किल्लत और इसकी बिक्री में की जाने वाली कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग भी उठाई।इसी के साथ पलवल जिले में सभी रजवाहो की साफ सफाई कराने तथा इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने की अपील की। जिस पर उपायुक्त पलवल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्दी ही किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन किसान मोर्चा के नेताओं को दिया।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *