पुलिस-व्यापार मंडल की बैठक में सुरक्षा, जाम और व्यापारियों की समस्याओं पर बनी सहमति

शहर थाना पलवल में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, यातायात जाम की समस्या का समाधान करना तथा व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके व्यावहारिक समाधान निकालना रहा।बैठक में व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों ने शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न सुझाव साझा किए। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि पुलिस और व्यापारियों के आपसी समन्वय से शहर का माहौल अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।बैठक में बाजारों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, मुख्य बाजारों में अतिक्रमण एवं यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी रणनीति बनाने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने पर विशेष जोर दिया गया। सराय पुख्ता बाजार स्थित छात्राओं के स्कूल की छुट्टी के समय नियमित पुलिस गश्त, कमेटी चौक पर जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिसकर्मी की तैनाती, सभी दुकानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा दुकानों के बाहर ग्राहकों द्वारा खड़ी की गई मोटरसाइकिलों के अनावश्यक चालान नहीं काटने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बाजार क्षेत्र में तुरंत दो पुलिस राइडर तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपना सरकारी मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व्यापारी सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *