जिला पलवल ने पल्स पोलियो अभियान में हासिल की शत-प्रतिशत सफलता

जिला पलवल में चलाए जा रहे तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का सफलतापूर्वक समापन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। अभियान के दौरान जिले के 1 लाख 95 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा की “जिंदगी की दो बूंद” पिलाई गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान के प्रथम दिन जिलेभर में 889 पोलियो बूथ स्थापित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाई। इसके बाद दूसरे एवं तीसरे दिन 2,018 घर-घर भ्रमण करने वाली टीमों ने ऐसे बच्चों तक पहुँच बनाई जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुँच सके।पूरे अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए 22 चिकित्सा अधिकारियों एवं 312 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई। सभी अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने समन्वित प्रयासों से यह सुनिश्चित किया कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।जिला स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया है।स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि “हर बच्चे को जिंदगी की दो बूंद” पिलाकर ही पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। जिला पलवल भविष्य में भी बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए ऐसे जनहितकारी अभियानों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ संचालित करता रहेगा।

Check Also

किसानों की मांग को लेकर के ज्ञापन सौंपा

संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *