पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला में 20 स्ट्रीट वेंडर को सम्मानित किया

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल विश्राम गृह में पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला में 20 स्ट्रीट वेंडर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा भी मौजूद थी।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई है। योजना के अनुसार स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। पहली किस्त में पंद्रह हजार रुपए व  दूसरी किस्त में पच्चीस हजार रुपए और तीसरी किस्त में पचास हजार रुपए प्रदान किए जाते है। ताकि पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े हुए गरीब व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके और वह आर्थिक तौर पर मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। ताकि मध्यम व गरीब लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि गरीब कल्याण और अंत्योदय की नीति को लेकर कार्य किया जाए। नायब सरकार इसपर कार्य कर रही है और प्रदेश के गरीब लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने बताया कि सरकार के दिशानिर्देशानुसार पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें स्ट्रीट वेंडरों व रेहड़ी पटरी वालों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों व रेहड़ी पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिना गारंटी के पंद्रह हजार रुपए से पचास हजार रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। योजना के अनुसार स्ट्रीट वेंडरों व रेहड़ी पटरी वालों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला में में बैंकर्स और वेंडरों को आमने सामने बिठाकर योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। योजना के अनुसार 20 वेंडरों को ऋण उपलब्ध कराया गया है,ऐसे लाभार्थियों को सम्मानित किया गया है। ताकि उनका हौसला बढ़े और अपने अन्य साथियों को भी योजना के बारे में जागरूक करें। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 100 के करीब स्ट्रीट वेंडरों ने क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है। जिनके कार्ड बनकर शीघ्र आ जाएगें।

Check Also

किसानों की मांग को लेकर के ज्ञापन सौंपा

संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *