मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी मनोज वर्मा, अशोक वर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। उपायुक्त ने नशा मुक्त पलवल के लक्ष्य को साकार करने के लिए समन्वित प्रयास करने तथा एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बैठक में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन, पालन, नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त आपराधिक तत्वों के विरुद्ध अधिनियम के नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए तथा जांच और तलाशी की प्रक्रिया के दौरान अधिनियम में निर्धारित कानूनी प्रावधानों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नशा के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही हैं।उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता गतिविधियों को निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है और इसके लिए शिक्षा संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा ग्राम स्तर तक व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान केवल सरकार और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से सफल होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन के साथ निरंतर संवाद स्थापित करें तथा लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करें।
नशा मुक्त पलवल के लक्ष्य को साकार करने के लिए एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों की प्रभावी रूप से करें अनुपालना : उपायुक्त

BB News 24 www.bbnews24.live