ब्रह्मलीन श्री मदनलाल राजपाल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित

ब्रह्मलीन श्री मदनलाल राजपाल की पावन स्मृति में लायंस क्लब पलवल द्वारा सनातन धर्म मंदिर, कैंप, पलवल में रक्तदान शिविर का  आयोजन किया गया। शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।शिविर के दौरान श आशु राजपाल ने विशेष सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता के लिए  पंकज विरमानी,  बंसीधर माखीजा तथा लायंस क्लब पलवल के अध्यक्ष  अजनीत कालरा का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर  पंकज विरमानी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु, 12.5 ग्राम प्रतिशत या उससे अधिक हीमोग्लोबिन तथा 50 किलोग्राम या उससे अधिक वजन वाला प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।  विरमानी ने लायंस क्लब पलवल द्वारा समय-समय पर संचालित किए जा रहे विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्पों एवं जनहितकारी अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और ऐसे प्रयास अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर डॉ. प्रशांत गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।आशु राजपाल ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए लायंस क्लब पलवल का आभार व्यक्त किया तथा सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का धन्यवाद देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *