जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी कार्य करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए । उक्त निर्देश पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने जिला के पर्यवेक्षण अधिकारी,थाना प्रबंधकों एवं चौकी प्रभारी की अपराध बैठक के दौरान दिए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग मे मौजूद सभी थाना प्रभारियों एवं प्रभारी क्राइम यूनिटों से विस्तार से चर्चा की और मीटिंग एजेंडा के प्रत्येक बिंदु पर अमल करने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैंत्रिपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । अपराध मीटिंग मे पुलिस अधीक्षक ने फील्ड अधिकारियों को लोगों के प्रति अधिक संवेदनशील होने, उन्हें धैर्यपूर्वक सुनने और उनकी शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निवारण करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद होने वाले अपराधों को गंभीरता से ले और तुरंत कार्रवाई करें तथा उन्हे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने का प्रयास करें। नशा व अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा की विभिन्न मामलों में वाछिंत आरोपियों की धर-पकड़ तेज की जाए तथा अदालतों में चल रहे विभिन मुकदमों की बेहतर ढंग से पैरवी की जाए ताकि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सुरत में सजा से बच न पाए जिससे कनविक्शन रेट में वृद्धि हो सके। पुलिस अधीक्षक ने झूठी शिकायत/साक्ष्य देने वालों के खिलाफ बीएनएस 2023 के तहत सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी व रोड पर मनमानी करने वालों पर “ऑपरेशन लगाम” के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दों में गौ-तस्करी पर पूर्णतया अंकुश लगाने व तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। सक्रिय गैंगस्टरों के सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। जघन्य अपराधों व चोरी/डकैती में शामिल रहे युवकों पर निगरानी रखे। आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोले तथा उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखें। PO/बेलजम्पर की धरपकड़ की जाए। इसके अलावा जुआ व सट्टा लगाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी थाना/चौकी को नियमित पुलिस पैट्रोलिंग हेतु अपने-अपने एरिया में प्रभावी पैट्रोलिंग प्लान तैयार करें। एरिया में घटित होने वाले अपराधों तथा अपराध घटित होने के समय का आंकलन करते हुए पैट्रोलिंग प्लान बनाए। प्रभारी थाना स्वयं भी मुख्य रूप से शाम व रात्रि के समय पैट्रोलिंग अवश्य करें। इसके साथ-2 समय-2 पर सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग करे। वाहन चैकिंग के दौरान मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, अवैध तरीके से लाल/निली बत्ती लगे वाहनों, बगैर नम्बर प्लेट वाले वाहनों, बुलेट पटाका आदि के चालान ज्यादा से ज्यादा करें। एसपी महोदय ने सीसीटीवी कैमरा की महत्वता बारे जागरूक करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में अधिकाधिक कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। कैमरा अपराध अंकुश दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। पुलिस अधीक्षक ने मिटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि समय-समय पर थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी । उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध के घटित होने पर तत्काल कार्रवाई करें ताकि कोई घटना बड़ा मुद्दा ना बन पाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध और अपराधियों खिलाफ शिकंजा कसने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पूरा करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चालान किए जाए। थाना चौकियों में सफाई/ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें उन्होने बताया कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा परंतु काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में स्वीकार नही की जाएगी और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी जीरो टॉलरेंस पर नेक नियति,ईमानदारी से काम करें।इस अवसर पर अनिल कुमार डीएसपी क्राइम पलवल, मनोज वर्मा डीएसपी पलवल, सुरेश भड़ाना डीएसपी होडल एवं नरेंद्र खटाना डीएसपी पलवल सहित जिला के थाना व चौकी प्रभारी तथा संबंधित मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए कड़े निर्देश

BB News 24 www.bbnews24.live