खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के जन्मदिस समारोह में भी दिखाई दी राजनितिक गुटबाजी

पलवल में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गर्जुर व खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के बीच चल रही गुटबाजी थमने का नाम नहंीं ले रही है। भाजपा पार्टी की गुटबाजी के चलते भाजपा पार्टी के पलवल जिले में भाजपा नेताओं के बीच चल रही गुटबाजी का असर आज खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के जन्मदिवस समारोह में  भी दिखाई दिया। गौरव गौतम के जन्मदिवस पर सीनीयर सैकेंडऱी विद्यालय पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में गौरव गौतम समर्थकों के द्वारा खेल राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत करते हुए धूमधाम से जन्मदिवस को मनाया। लेकिन केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ चल रही राजनितिक गुटबंदी का असर आज उनके जन्मदिवस समारोह में भी देखने को मिला। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर समर्थक भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने  ने आज के जन्मदिवस समारोह से अपनी पूरी तरह से दूरी बनाए रखी तथा उनके इसमें शामिल नहंीं होने के कारण  दोनों नेताओं के बीच खाई और गहरी होती जा रही है। भाजपा पार्टी द्वारा अगर इस खाई को पाटने का कार्य नहंीं किया गया तो आने वाले दिनों में इसका असर भाजपा पार्टी को चुनावों में देखने को मिल सकता है।

Check Also

नशा मुक्त पलवल के लक्ष्य को साकार करने के लिए एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों की प्रभावी रूप से करें अनुपालना : उपायुक्त

मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *