धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का जन्मदिन

पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम का 38वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम, हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर स्टेडियम परिसर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, गौरव तेवतिया सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने खेल राज्य मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य तरीके से स्वागत अभिनंदन किया गया। जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंत्री गौरव गौतम के स्वस्थ, सफल एवं जनहितकारी जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश और पलवल के सर्वांगीण विकास का विश्वास भी व्यक्त किया।जन्मदिन समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में पलवल जिला विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि खेल राज्य मंत्री के प्रयासों से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि गौरव गौतम उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा के साथ जनसेवा और प्रदेश के विकास के कार्यों में इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहें। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के जन्मदिन के अवसर पर जन सेवा को समर्पित स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व एंबुलेंस सेवा का भी आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों ने बढ़चढक़र स्वास्थ्य जांच करवाई और जनहित में रक्तदान किया।

Check Also

नशा मुक्त पलवल के लक्ष्य को साकार करने के लिए एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों की प्रभावी रूप से करें अनुपालना : उपायुक्त

मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *