12 जुलाई को कारगिल शहीद राजबीर सिंह के शहीदी दिवस पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का हेागा आयोजन

 

कारगिल शहीद लांस नायक राजबीर सिंह के शहीदी दिवस  पर 12 जुलाई को गढ़ी पटटी में शहीदी दिवस पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी उनके भाई प्रताप सिंह व लालसिंह  ने दी। उन्होंने बताया कि गढ़ी पटटी के सभी नागरिकों के सहयोग से प्रत्येक साल शहीद राजबीर सिंह की पुण्यतिथी पर इसका आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि राजबीर सिंह कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना से लोहा लेते हुए शहीद हो गया था। 12 जुलाई 1999 को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गढ़ी गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हजारों की संख्या में मौजूद नर नारियों की नम आखों  के साथ किया गया था। उसी दिन से प्रत्येक साल 12 जुलाई को उनके शहीदी स्थल पर इसका आयोजन किया जाता है। 12 जुलाई को उनकी प्रतिमा का अनावरण के साथ ही देशभक्ति रागनियों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पलवल,फ रीदाबाद जिले के अनेकों राजनेता,अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधी व स्वतन्त्रता सेनानी तथा कारगिल युद्व में शहीदों के परिवार भी भाग लेंगे। जिनको शहीद राजबीर संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *