एकादशी पर शिव मंदिर में किया भजन कीर्तन

 

एकादशी के पावन उपलक्ष्य पर गोयल नर्सिंग होम होडल के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों की मधुर स्वर-लहरियों पर भाव-विभोर होकर जमकर नृत्य किया तथा भक्ति रस का आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।इस अवसर पर पंडित शिव राम , नरेश पाल, नरेंद्र, गुलाब सिंह, बच्चू सिंह, कैलाश गुप्ता, विनोद बिंदल, मयंक बंसल, डॉ. जवाहर सिंह, रवि बंसल, लखन जैन, आशीष बिंदल, गंगाराम गोयल, बीना गुप्ता, सुनीता रानी, रेखा बंसल एवं सुभाष बिंदल सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *