जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज की तीन छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की मेरिट सूची में दर्ज कराई शानदार सफलता

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म  महाविद्यालय, पलवल के वनस्पति विज्ञान विभाग ने  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एम.डी.यू.), रोहतक द्वारा घोषित एम.एससी. वनस्पति विज्ञान प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर की संयुक्त मेरिट सूची में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। विभाग की मेधावी छात्रा प्राची ने विश्वविद्यालय में  दूसरा  स्थान, अंजलि जैन ने  8 वाँ  स्थान तथा अंजलि रावत ने अठारहवाँ  स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय, विभाग एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कामरा ने छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोधपरक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वनस्पति विज्ञान विभाग भविष्य में भी विश्वविद्यालय स्तर पर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान  महेंद्र कालड़ा, उपप्रधान  मनोज मंगला, महासचिव  बंसीधर माखीजा तथा कोषाध्यक्ष  निलेश मंगला ने भी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कालेज के प्राचार्य नरेश कामरा एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कांता रानी एवं विभाग के समस्त प्राध्यापकों डॉ. मनीषा, सुश्री पिंकी,  अंकित तथा  साक्षी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभाग के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत ने महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ किया है।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. कांता रानी ने कहा कि वनस्पति विज्ञान विभाग विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध के प्रति रुचि तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Check Also

विधानसभा कमेटी ने किया एसवीएसयू का दौरा

हरियाणा विधानसभा की वेलफेयर ऑफ यूथ एन्ड यूथ अफेयर्स कमेटी ने शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *