रोटरी क्लब पलवल सिटी ने मानसून के साथ शुरू किया पौधारोपण

मोडिस पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब पलवल सिटी द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार, छायादार व फूलों के पौधे लगाए गए। क्लब ने इस वर्ष एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान व स्कूल संचालक धर्मवीर चौहान व यशपाल पाराशर मौजूद रहे।  अध्यक्षता रोटरी क्लब के प्रधान दिनेश गर्ग ने और संचालन पूर्व एजी एवं पूर्व प्रधान रोटेरियन कुलदीप सिंह ने किया।पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब पलवल सिटी की ओर से मोडिस पब्लिक स्कूल परिसर में  पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। क्लब लगातार सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति दे रहा है। पौधारोपण अभियान में  पूर्व प्रधान धर्मवीर चौाहन ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करना जरूरी है।  इस अवसर पर यशपाल पाराशर, रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष रितेश गोयनका, रोटेरियन राहुल गुप्ता, पवन सिंगला, निशांत शर्मा एडवोकेट, भगत सिंह डागर व नीरज गुप्ता  सहित स्कूल की प्रिंसिपल व स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Check Also

विधानसभा कमेटी ने किया एसवीएसयू का दौरा

हरियाणा विधानसभा की वेलफेयर ऑफ यूथ एन्ड यूथ अफेयर्स कमेटी ने शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *