श्री वैश्य अग्रवाल सभा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का गठन, राजन गुप्ता को बनाया संयोजक

श्री  वैश्य अग्रवाल सभा पलवल ने वरिष्ठ नागरिकों की सुख सुविधा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देने के लिए वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिसका संयोजक सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं कॉर्डिनेटर  राजन गुप्ता को बनाया गया है।
अपनी नियुक्ति के बाद  राजन गुप्ता ने बताया कि वैश्य अग्रवाल सभा पलवल हर साल की तरह इस बार भी  11 अक्टूबर  से 18 अक्टूबर  तक महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का विशाल आयोजन कर रही है। जिसमें 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जन सेवा के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। वहीँ 18 अक्टूबर रविवार  को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अग्रसेन जयंती समारोह का समापन, परिवार मिलन,नए भवन का उद्घाटन,पुरुस्कार वितरण एवं राष्ट्र एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर निर्वाचित अग्रवाल समाज की प्रमुख हस्तियों का अभिनन्दन समारोह के साथ साथ वैश्य अग्रवाल समाज पलवल के सभी वरिष्ठ नागरिकों (महिलाओं एवं पुरुषों) का एक विशाल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा तथा उनके स्वास्थ्य एवं स्क्रीनिंग टेस्ट्स कराये जायेंगें। उन्होंने कहा कि वह सभा के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सुख सुविधा एवं उनकी बेहतरी के लिए लगातार आयोजन करते रहेंगें।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *