19 जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा का होगा आयोजन

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा इस्कॉन होडल द्वारा 19 जुलाई रविवार को आयोजित की जा रही है यह जानकारी ललित सिंगला कपिल बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा सती सरोवर श्री राधा रास बिहारी मंदिर से सांयकाल 4 बजे से शुरू होकर पुलिस थाना, गोयल चौक ,जगजीवन राम चौक, घंटाघर,नानक डेयरी रोड,हसनपुर चौक से होते हुए वापस सती सरोवर पर पहुंच कर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा में सवार जगन्नाथ भगवान के दर्शन करने तथा रथ की रस्सी को खींचने का विशेष महत्व है । उन्होंने शहर के सभी नागरिको से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Check Also

अवैध हथियार देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूसों के साथ आरोपी दबोचा

पुलिस अधीक्षक  नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में एएनसी की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *