उत्कर्ष चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

 

भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी का जन्मदिन सोमवार को रेलवे रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में मनाया गया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने धूमधाम, हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहौल के साथ उत्कर्ष का स्वागत किया। उत्कर्ष चौधरी जुलूस के रूप में ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचे। उनके साथ युवाओं की भीड़ चल रही थी। ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचने पर उनका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों, बीन पार्टी व रागनी कलाकारों ने उत्कर्ष का स्वागत किया। मंच पर पहुंचने पर लोगों ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ व उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।मंच संचालन जगदीश मास्टर ने किया। इस दौरान ब्राह्मण धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन को यादगार बनाया। रागिनी कलाकार अविनाश सैलोटी, बलराम बैंसला व प्रीति चौधरी ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मन मोह लिया। इस दौरान भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर पलवल की देवतुल्य जनता का स्नेह,विश्वास और आर्शीवाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जो सम्मान पलवल की जनता ने उन्हें दिया है, उसे सदैव याद रखेगें। उन्होंने कहा कि पलवल जिला के लोगों की सेवा करना करना उनका कर्तव्य है। वह अपना जीवन समाज और पलवल के विकास के लिए समर्पित करेगें। भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि जनता का प्यार और आर्शीवाद उनके ऊपर खूब बरस रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि लोगों का प्यार है जो उन्हें अपनी ओर खीच कर लाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी संगठित पार्टी है। बीजेपी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी उसे बखूबी निभाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस के अवसर पर लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया गया है। रक्तदान महादान है। रक्तदान कर लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया।  इस अवसर पर भाजपा नेता सतवीर पटेल, सतीश बैंसला, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रश्मि सहरावत, राजबीर बैंसला, शिवकुमार पृथला, योगेश सरपंच, अजीत बैंसला, अमरजीत बैंसला, ऋषिराम, देवदत्त शर्मा, रामकिशन, गोलू शर्मा, राकेश शर्मा, राधेलाल आर्य धतीर, मनोज चांदहट, धर्मेंद्र सिहौल, करतार बैंसला, सोनू फागना, राज छपरौला मुख्य रूप से मौजूद रहे।

लोगों के हुजुम से निकाले जा रहे राजनीतिक मायने
भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी के जन्मदिन समारोह में पहुंचे लोगों के हुजुम के अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। लोग जन्मदिन समारोह के जरिये पलवल विधानसभा से उत्कर्ष चौधरी की उम्मीदवारी तय मान रही है। लोगों का कहना है कि आज युवा चेहरे लोगों की राजनीतिक पसंद बनते जा रहे हैं, क्योंकि युवा नए जोश के साथ कार्य करते हैं। उत्कर्ष चौधरी का बैंसलात से जुड़ाव भी उनकी उम्मीदवारी को लंबे समय से तय कर रहा है।

Check Also

फर्जी एम्बुलेंस में लाल-नीली बत्ती लगाकर शराब की तस्करी का भंडाफोड़

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पलवल पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *