हरियाणा रोडवेज की बसों को ढाबों पर रूकने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी

 

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के द्वारा हरियाणा रोडवेज की सभी बसों को ढाबों पर नहीं रोकने के आदेश प्रदान करने के बाद भी हरियाणा रोडवेज की बसों को होडल व होडल से आगे कोसीकलां (उत्तरप्रदेश)स्थित ढाबों पर रोकने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा रोडवेज की गुरुग्राम, बल्लभगढ़, फ रीदाबाद, पलवल डिपो से मथुरा, आगरा आने जाने वाली बसों के ड्राइवर के द्वारा उनको होडल व आगे स्थित कोटवन कोसीकलां (उत्तर प्रदेश) के ढावों पर रोका जाता है। जिस कारण से होडल से कोसीकलां ,मथुरा आने जाने वाले यात्रियों को आधा घंटा ज्यादा बसों को ढावों पर रोकने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ढावों पर रुकने वाली इन बसों के यात्रियों से ढाबा मालिकों के द्वारा खाने पीने के सामानों के बाजार के भाव से भी ज्यादा दाम वसूले जाते हैं। इन यात्रियों से वसूले जाने वाले दामों से बसों के ड्राइवर व कंडक्टरों को मुफ्त खाना खिलाया जाता है। ढावों पर मिलने वाले मुक्त खाने के लालच में ड्राइवर व कंडक्टर हरियाणा रोडवेज की बसों को आधा आधा घंटा आने-जाने में रोकते हैं। जिस कारण से यात्रियों का अतिरिक्त समय बर्बाद होता है ।हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर के सामने हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के बसों को ढावों पर ना रोकने के आदेश भी कोई मायने नहीं रखते हैं। जिस कारण से वह मंत्री के आदेश की पालना न करके खुलेआम बसों को इन ढावों पर रोकते हैं। यात्रियों ने ढावो पर रूकने वाली इन बसों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि आने-जाने में उनके समय की बचत हो सके और ढाबा मालिकों के द्वारा मचाई जा रही लूट पर भी पाबंदी लगा सके। पलवल जिला महाप्रबन्धक जीतेन्द्र यादव का कहना है कि हरियाणा रोड़वेज की बसों को किसी भी प्राईवेट ढाबो ंपर नहंी रोकने के कड़े आदेश प्रदान किए गए हैं। अगर कोई यात्री इनकी शिकायत करता है तो उन पर पांच हजार रूपए का जुर्माना किया जाएगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *