समाधान शिविर का नागरिकों को मिल रहा लाभ: एसडीएम बलीना

 

उपमंड़ल होडल के नागरिकों के लिए प्रत्येक सोमवार व वीरवार को लघु सचिवालय होडल में लगने वाले समाधान शिविर का नागरिकों को पूरा लाभ मिल रहा है उक्त विचार एसडीएम होडल बलीना ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को होडल लघु सचिवालय में लगने वाले समाधान शिविर में एक साथ सभी विभागों के अधिकारिी मौजूद रहते हैं। जिस कारण से इस शिविर में अपनी समस्याओं को ले कर आने वाले नागरिकों को अपने कार्य को करवाने के लिए जगह- जगह नहंीं जाना पड़ा है। जिस कारण से उनकी समय की बचत होती है तथा मौके पर ही उनकी समस्या का समाधान हो जाता है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपन  समस्या के समाधान के लिए समाधान शिविर के माध्यम से समस्या का समाधान कराने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुमार के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। समाधान श्ाििवर में ब्लॅक पंचायत विभाग, बिजली विभाग, नगरपरिषद, फ ैमली आइडी व अवैध कब्जों को हटाने की शिकायत आने पर संबधित विभाग के अधिकारियों को इनका तुरंन्त समाधान करने के  आदेश एसडीएम बलीना द्वारा प्रदान किए गए।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *