सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन
BB News 24
November 2, 2026

सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत “भ्रष्टाचार को कहें ना” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्राचार्या ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की संयोजक डॉ. श्वेता छाबड़ा के समन्वय में किया गया। इस गतिविधि के सफल संचालन में चंचल रावत एवं ज्योति का विशेष योगदान रहा।प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से भ्रष्टाचार के विभिन्न दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया तथा समाज में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित किया।प्रथम पुरस्कार रितिका, द्वितीय पुरस्कार वर्षा व तृतीय पुरस्कार कीर्ति ने प्राप्त किया ।प्रतियोगिता के अंत में विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने तथा अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Post Views: 43