मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध, शादी में डीजे, प्री-वेडिंग शूट और खुले में शराब की स्टाल पर रोक

 

 वैश्य अग्रवाल समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों और अनावश्यक खर्चों को समाप्त कर समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से वैश्य अग्रवाल समाज जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित महापंचायत श्यामा कुंज बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। करीब तीन घंटे तक चले विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण सामाजिक प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति जताई गई। महापंचायत का आयोजन पूर्व पार्षद बलराम गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। महापंचायत का आयोजन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्रभान गुप्ता की अध्यक्षता मे ंकिया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, पलवल अग्रवाल सभा प्रधान अनिल मोहन मंगला, व्यापार मंडल प्रधान संदीप गोयल, व्यापार मंडल प्रदेश प्रचार मंत्री प्रवीण गर्ग, पलवल व्यापर मंडल प्रधान विनोद जैन, पूर्व पार्षद चन्दीराम गुप्ता, गोविन्द तायल, स्वतन्त्र गोयल, सचिन ङ्क्षसगला, मनीष जैन, विशाल जैन, जितेन्द्र गर्ग(अन्नू), निकुंज गर्ग, डॉक्टर वैजनाथ गर्ग, धर्मेन्द्र जिंदल, हथीन व्यापर मंडल प्रधान नरेश सिंगला, राकेस गर्ग नपा उपप्रधान, होडल अग्रवाल सभा प्रधान अनिल गर्ग, शिव कुमार गर्ग परदेशी, व्यापार मंडल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति प्रधान राजेश गर्ग, लायंस क्लब पूर्व प्रधान डॉक्टर रोहताश सिंगला, अलॉयन्स क्लब पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, बलराम बंसल, ज्ञान जैन, हरीश मंगला, कपड़ा यूनियन प्रधान रमेश गर्ग, हसनपुर अग्रवाल सभा प्रधान गंगालाल गोयल, व्यापार मंडल प्रधान नवीन गर्ग, पूर्व सरपंच राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।महापंचायत में मृत्यु भोज पर पूरी तरह से रोक  लगाने, , प्री-वेडिंग शूट बंद करने, डीजे, महंगे निमंत्रण कार्ड पर राके लगाने, बारातियों की संख्या निर्धारित कीने, खाने की बर्बादी, शराब की स्टाल बंद करने, और किन्नर समाज को दिए जाने वाले शगुन को अधिकतम 5100 रूपए करने, मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध, चादरों के स्थान पर सामग्री,घी, गोला व खाने के 21 से 31 आइटम, दिन में  फेरे लिए ले जाने का निर्णय लिया गया। महापंचायत में लिए गए फैसलों को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया है। उपस्थित लोगों ने इन प्रस्तावों को अपने परिवारों में अपनाने और सामाजिक सुधार का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला व बलराम गुप्ता ने कहा कि महापंचायत का उद्देश्य किसी की भावनाओं या परंपराओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि उन सामाजिक प्रथाओं को समाप्त करना है, जो परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक बोझ बन रही हैं। समाज में सादगी, समानता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। इन फैसलों को धरातल पर लागू करने के लिए समाज के लोगों का सहयोग जरूरी है।

Check Also

हरियाणा प्रदेश की ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका : गौरव गौतम

हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा दिवस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *