बेस्ट पेपर अवार्ड से किया सम्मानित
BB News 24
November 2, 2026

जी.जी.डी. एस.डी. कॉलेज, पलवल के पुस्तकालयाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के शोधार्थी परवीन कुमार को लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित 14वें इंटरनेशनल लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन प्रोफेशनल्स समिट में बेस्ट पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। परवीन कुमार ने सम्मेलन में शोध-पत्र प्रस्तुत किया। यह शोध-पत्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रो. जोगिन्दर सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लिखा गया है।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष अधिवक्ता महेन्द्र कालरा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कामरा ने परवीन कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Post Views: 49