भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पलवल में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ को हरी झंडी दिखाई। पलवल के हुडा सेक्टर-2 से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक आयोजित दौड़ में आमजन, युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। ‘रन फॉर यूनिटी’ ने नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का काम किया।इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उपस्थित लोगों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके आदर्शों और स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर होडल के विधायक हरिंद्र सिंह, हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, नोडल अधिकारी एवं एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, डीएसपी नरेंद्र खटाना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अदम्य साहस के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव को मजबूत किया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। सरदार पटेल ने यह साबित किया कि जब देशवासी एकजुट होकर किसी लक्ष्य के लिए आगे बढ़ते हैं तो बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत की विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अलग-अलग भाषा, संस्कृति, वेशभूषा और परंपराओं के बावजूद हम सभी भारतीय हैं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता से ही एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने में देशवासियों की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की भावना की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना योगदान देगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल युवाओं ने भारत माता के जयकारों के साथ कमेटी चौक, मीनार गेट और आगरा चौक होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम तक दौड़ लगाई। इंडोर स्टेडियम में आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान युवाओं को जिला पुलिस प्रशासन की ओर से नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं को सतर्क रहने का संदेश दिया गया। एसडीएम एवं नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाकर मजबूत करें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता : गौरव गौतम

BB News 24 www.bbnews24.live