महाविद्यालय में हुआ पूर्व छात्रा मिलन समारोह का आयोजन

सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में शनिवार को एस एम एम अलुमनाई एसोशिएशन द्वारा पूर्व छात्रा मिलन समारोह  का  आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं को पुनः एक मंच पर एकत्रित करना, उनकी पुरानी यादों को ताजा करना तथा महाविद्यालय के साथ उनके जुड़ाव को और अधिक मजबूत बनाना था।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल मंगला (महाविद्यालय प्रधान),सम्मानित अतिथि डॉoअलका शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्या डॉo वंदना त्यागी , विशिष्ट आमंत्रित सदस्य  मोनिका शर्मा वरिष्ठ भाषा शिक्षिका,एस.सी.ई.आर.टी. शिक्षा निदेशालय,  संध्या मलान निदेशक, वाई.के. क्लासेज एवंपूर्व प्राचार्या, शांति पब्लिक स्कूल,  मीरा मलान, पीजीटी सामाजिक विज्ञान शिक्षिका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नीतू मलान वी.एच.पी. दुर्गावाहिनी, नोएडा विभाग संयोजिका, डॉ. मधु सहायक प्रोफेसर, एम.वी.एन. विश्वविद्यालय (फरीदाबाद) व एस एम एम अलुमनाई एसोशिएशन की अध्यक्ष एवं संयोजिका डॉo शुचि दीवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉo रुचिका तुली, उपाध्यक्ष डॉo शिखा मौर्या, कोषाध्यक्ष डॉoरविताजैन, महासचिव  पूनम बाला द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। महाविद्यालय में पधारी सभी पूर्व छात्राओं का तिलक लगाकर एवं आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधान श्री अतुल मंगला जी ने सभी पूर्व छात्राओं का  अभिनंदन किया तथा उनका स्वागत करते हुए महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉo वंदना त्यागी ने अपने  संदेश में पूर्व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व छात्राएँ किसी भी शिक्षण संस्थान की अमूल्य धरोहर होती हैं। उनका अनुभव, सहयोग एवं मार्गदर्शन वर्तमान छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी पूर्व छात्राओं से महाविद्यालय के साथ निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया।समारोह के दौरान अनेक पूर्व छात्राओं ने अपने महाविद्यालय जीवन के सुनहरे अनुभवों, यादगार पलों एवं उपलब्धियों को सभी के साथ सांझा किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन से जुड़े रोचक प्रसंग सुनाए, जिससे वातावरण भावुकता, प्रसन्नता एवं पुरानी यादों से भर गया। विभिन्न रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें पूर्व छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।समारोह के अंत में पूर्व छात्राओं को स्मृति-चिह्न स्वरूप उपहार भेंट किए गए।

Check Also

पलवल बस अड्डे को नजरअंदाज कर निकल रहीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

पलवल में हरियाणा रोडवेज की बसों के संचालन को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *