गीतांजलि मिस फ्रेशर और तरुण बने मिस्टर फ्रेशर

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्किल डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंसेज के बी.एमएलएस. एवं एम.एमएलएस. के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। बी.एमएलएस. प्रोग्राम की छात्रा गीतांजलि को मिस फ्रेशर तथा तरुण को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। विद्यार्थियों ने संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी। स्किल फैकल्टी ऑफ़ मेडिकल एंड अलाइड हेल्थ साइंसेज के डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेडिकल लेबोरेटरी साइंसेज के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 10 से अधिक अस्पतालों के साथ सहयोग स्थापित किया है, जहाँ विद्यार्थियों को ऑन-जॉब ट्रेनिंग प्राप्त करने के अवसर मिल रहे हैं। स्किल फैकल्टी ऑफ़ एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़ की डीन डॉ. सुचित्रा वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक अनुशासन, व्यावहारिक कौशल एवं पेशेवर जिम्मेदारियों के महत्व पर प्रकाश डाला। स्किल डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी की चेयरपर्सन प्रोफेसर पूजा  चावला ने विद्यार्थियों को समय के साथ चिकित्सा क्षेत्र में विकसित हो रही नई एवं उन्नत तकनीकों को अपनाने तथा निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। ओएसडी संजीव तायल, ज्योति नैन एवं डॉ. संतोष कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुमित तेवतिया, डॉ. हिमानी, डॉ. सोनम बिसला, डॉ. भारती तंवर, डॉ. अदिति अग्रवाल, नवनीत, ममता, अंजू  एवं डॉ. विवेक सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Check Also

पलवल बस अड्डे को नजरअंदाज कर निकल रहीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

पलवल में हरियाणा रोडवेज की बसों के संचालन को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *