40 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने थाना गदपुरी जिला पलवल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन (स्मैक) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।फरीदाबाद यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि यूनिट की टीम एएसआई महेंद्र के नेतृत्व में थाना गदपुरी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं जांच-पड़ताल के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नाजिम पुत्र मोहम्मद जुबेर निवासी गांव सोफता, थाना गदपुरी, जिला पलवल नशीला पदार्थ चिट्टा (स्मैक) बेचने का काम करता है।सूचना के अनुसार आरोपी ने गांव सोफता में सुहाना कैफे एंड जनरल स्टोर के पीछे एक झोपड़ी बना रखी थी, जहां से वह नशीले पदार्थों की बिक्री करता था तथा उस समय भी हेरोइन बेचने की फिराक में था। सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की।पुलिस टीम द्वारा सुहाना कैफे एंड जनरल स्टोर के पीछे बनी झोपड़ी पर दबिश दी गई। मौके पर नाजिम पुत्र मोहम्मद जुबेर अपने साथी वसीम पुत्र यूनिस मैव निवासी गांव सोफता, थाना गदपुरी, जिला पलवल के साथ हेरोइन/स्मैक बेचता हुआ पाया गया। टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 40 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ, जो मध्यम मात्रा में है। बरामदगी के संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गदपुरी जिला पलवल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी बरामद हेरोइन को कहां से लेकर आते थे तथा इस अवैध नशा तस्करी के नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या किसी अन्य प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। नशे के खिलाफ लड़ाई में आमजन की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Check Also

महिलाओं ने तीज पर्व मनाया

  स्थानीय बस अडडे पर स्थित चिराग पैलेस में महिलाओं ने रविवार को तीज पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *