श्री त्यागी मॉडल पब्लिक स्कूल होडल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन उदय सिंह सौरोत ने समस्त अतिथि गणों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए की। इस अवसर पर सतपाल थानेदार , श्याम साहब राम व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भूषण सौरोत, निखिल बंसल, सतीश व प्रधानाचार्य संतोष कुमार उपस्थित थे। उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों सभी व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान गाया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएँ, भाषण, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन और परिश्रम के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।
BB News 24 www.bbnews24.live