जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम भूपेंद्र सिंह

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि अधिकतम मामलों का मौके पर ही समाधान करना है। इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा सरकार द्वारा शुक्रवार 30 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे भिवानी के भीम स्टेडियम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *