अग्रवाल समाज एकत्रित हो कर समाजहित में करें कार्य: दीपक मंगला

 

अग्रवाल समाज के सभी नागरिकों को एकत्रित हो कर समाज के हित में कार्य करने चाहिएं, ताकि समाज आगे बढ़ सके उक्त विचार पूर्व विधायक व हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला ने आलापुर पलवल में बनने जा रहे महाराजा अग्रसेन भवन के निर्माण के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संदीप गोयल ने की। दीपक मंगला ने कहा कि पलवल में अग्रवाल समाज के द्वारा बनाए जा रही अग्रवाल भवन की आवश्यक्ता भी थी तथा इससे समाज तथा अन्य नागरिकों को इसका सामाजिक कार्यों में लाभ मिलेगा। अग्रवाल सभा पलवल प्रधान संदीप गोयल ने सभी अग्रवाल समाज कं नागरिकों का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत करते हुए कहा कि  आलापुर में बनने वाले अग्रवाल भवन के निर्माण के लिए पलवल के नागरिकों के द्वारा जो सहयेाग प्रदान किया गया है। उससे इस भवन का जल्द ही निर्माण पूजन करके इसका निर्माण आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण में अनेकों अड़चनों को ड़ालने के बाद भी सभी समाज के नागरिकों के सहयोग से इसका निर्माण करके इसको समाज को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन लाल गर्ग, ज्ञान चंद गर्ग, पंकज गर्ग, रवि अग्रवाल, श्रवण मंगला, सिदेश्वर मंगला, अनिल मोहन मंगला, दीपक गोयल, मनोज बंसल, देवेन्द्र गुप्ता, मास्टर जवाहर , साधूराम, मुकेश सिंगला, व्यापार मंड़ल होडल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला सहित अग्रवाल समाज पलवल के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अग्रवाल समाज के अनेकों नागरिकों ने भवन में बनने वाले कमरों के लिए 11-11 लाख रूपए की राशि व व्यापार मंड़ल होडल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला ने 101 सीमेंट के कटटे देने की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सहभोज किया।

Check Also

महिलाओं ने तीज पर्व मनाया

  स्थानीय बस अडडे पर स्थित चिराग पैलेस में महिलाओं ने रविवार को तीज पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *