होडल में लगी हुई प्रतिमाओं को धो कर किया जाएगा साफ

शहर होडल स्थित सभी महान पुरूषों की प्रतिमाओ की सफ ाई करके उनक ो चमकाने का कार्य किया जाएगा उक्त जानकारी जिला उपायुक्त डॉक्टर जयनेंद्र सिंह छिल्लर ने  दी। उन्होंने कहा कि होडल में स्थित सभी महान विभूतियों की प्रतिमाओं को धुलवा कर उनको साफ  करने का कार्य किया जाएगा। जिला उपायुक्त ने कहा कि देश की महान विभूतियों की इन प्रतिमाओं पर जमा धूल को देख कर उन्होंने एसडीएम होडल बलिना व डीएमसी मनीषा शर्मा को शीघ्र ही इन प्रतिमाओं को धुलबा करके साफ  कराने के निर्देश प्रदान किए हैं। होडल के सत्ती सरोवर पर देर रात व जल्दी सुबह घूमने आने वाले नागरिकों खास कर महिलाओं को बिजली चले जाने पर यहंा पर अंधेरे के कारण होने वाली परेशानी के समाधान के लिए सोलर लाईटें लगवाने की आेर  ध्यान दिलाने पर उन्होंने इसका समाधान करते हुए शीघ्र ही सत्ती सरोवर पर सोलर लाईटें लगवाने का आश्वासन दिया।

Check Also

महिलाओं ने तीज पर्व मनाया

  स्थानीय बस अडडे पर स्थित चिराग पैलेस में महिलाओं ने रविवार को तीज पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *