भाजपा विधायक हरेन्द्र सिंह रामरतन की माता गिराजो देवी का निधन

हसनपुर के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान होडल से भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह की माता गिराजो देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार गिराजो देवी पिछले 8-10 दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। सोमवार सुबह अचानक उनका देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक दीपक मंगला, डीसी डॉक्टर जयनेंद्र छिल्लर, एसपी नितिन अग्रवाल, मार्केट कमेटी पलवल अध्यक्ष पंकज विरमानी , तहसीलदार अनिल कुमार, मार्केट कमेटी पूर्व अध्यक्ष जगमोहन गोयल,ईंट भ_ा एसोसिएशन जिला प्रधान योगेश सौरोत, स्वतंत्र गोयल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Check Also

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम किया जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने पहली जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर चलाए जा रहे मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *