ओमैक्स सिटी पलवल में मेगा स्पोर्ट्स इवेंट के आयोजन के साथ स्वच्छता का दिया संदेश

ओमैक्स सिटी में प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत  मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया। खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के साथ लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।सफाई अभियान के संयोजक प्रवीण चौहान ने बताया कि अभियान के तहत साफ किए गए खाली प्लॉट  को खेल गतिविधियों के लिए तैयार किया गया था। इन्हीं स्थानों पर स्पून रेस, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी और बैडमिंटन समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।कार्यक्रम में  शांतनु ठाकुर, योगेश कौशिक, डॉ. जय दत्त और उदयम सिंह ने पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सफाई अभियान टीम के कोऑर्डिनेटर्स कुलदीप सोरौत, नेत्रपाल रावत, धर्मलाल और राजेश का विशेष योगदान रहा। महिलाओं और बच्चों के टीम मैचों का संचालन योग शिक्षिका बबीता ने किया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को कपड़े के बैग वितरित किए गए और पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

Check Also

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम किया जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने पहली जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर चलाए जा रहे मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *