पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक श नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पलवल पुलिस की सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने थाना चान्दहट क्षेत्र के गांव रामपुर खोर में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि 21 अगस्त को शिकायतकर्ता गजेन्द्र पुत्र लक्ष्मण सिंह (निवासी गांव अलावलपुर) की शिकायत पर थाना चान्दहट में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके पिता लक्ष्मण पुत्र राधेलाल 20 अगस्त की रात अपने खेतों में पानी चलाने के लिए रुके हुए थे। 21 अगस्त की सुबह सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने रामपुर खोर के जंगल में ट्यूबल के पास रास्ते में लक्ष्मण को मृत अवस्था में पाया। उनकी छाती में गोली लगी थी और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू की।मामले की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुये सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह टीम के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने विवेचना के दौरान वैज्ञानिक तथ्यों एंव साक्ष्यों के आधार पर वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता हासिल की।पुलिस ने हेमप्रकाश उर्फ हेमू पुत्र सुरेशचन्द निवासी गांव रामपुर खोर, थाना चान्दहट, जिला पलवल, उम्र करीब 21 वर्ष, संदीप पुत्र गयालाल निवासी गांव रामपुर खोर, थाना चान्दहट, जिला पलवल, नवीन उर्फ नब्बू पुत्र रोहतास निवासी गांव रामपुर खोर, थाना चान्दहट, जिला पलवल को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों ने गहन पूछताछ में बताया कि वारदात से 2/3 दिन पहले उनका लक्ष्मण से शराब के ठेके पर आपस में कहासुनी हो गई थी जो 20 अगस्त को वे तीनों पहले गांव घोड़ी मेले में गये और मेला देखने के बाद एक जगह शराब पी। उसके बाद वे तीनों मोटरसाईकिल पर बैठकर अपने गावं जा रहे थे,जो रास्ते में लक्ष्मण मिला जिसे देखकर उन्होंने उसे सबक सिखाने के लिए मारपीट की और बाद में गोली मारकर वहां से फरार हो गये।आरोपी हेमप्रकाश उर्फ हेमू को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि आरोपियों आरोपियों संदीप और नवीन को वारदात में प्रयुक्त हथियार एव मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु आज पेश अदालत कर रिमांड पर लिया। जाएगा।
काईम बाँच पलवल ने अलावलपुर के ब्लाइंड मर्डर मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा

BB News 24 www.bbnews24.live