केएमपी एक्सप्रेक्सवे पर आज सुबह सदर पुलिस थाना अंतर्गत पडऩे वाले यादुपूर गांव के समीप हुए सडक़ हादसे में पिकअप गाड़ी में सवार तीन महिलाओं सहित 6 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व 9 अन्य घायल हो गए। घायलों को पलवल के सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए दाखिल कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी से एक परिवार के सदस्य एक पिकअप में सवार हो कर गूंगामेड़ी से दर्शन करके अपने घर पर वापस जा रहे थे। अचानक ही मंगलवार सुबह पलवल सदर के अंतर्गत पडऩे वाले यादुपुर गांव के समीप तेज गति से आ रही पिकअप खड़े हुए एक ट्रक में घुस गई तथा पिकअप के परचखडे उड़ गए। दुर्घटना के बाद पिकअप में सवार घायल सवारियों के द्वारा चीख पुकार मचाने पर वहंा से जा रहे वाहन चालकों ने अपने वाहनों को रोक कर इसकी सूचना पलवल पुलिस को दी। दुर्घटना क ेकारण मेन मार्ग पर परूी तरह से जाम लग गया। पुलिस को सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना इंचार्ज भारी पुलिसबल को साथ ले कर घटनास्थल पर पहुंचे तथा सभी घायलों को नागरिकों की मदद से ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल पलवल में पहुंचाया। अस्पताल में ड़ाक्टरों के द्वारा पिकअप में सवार विजय(70 वर्ष), रत्ना(45 वर्ष), कमला(65वर्ष), राजकुमार(40 वर्ष), महेश(60(वर्ष), सुधा(52 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। सभी का पोस्टर्माटम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का पलवल के सरकारी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मैनपुरी पहूंचने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद से पिकअप गाड़ी को मेन मार्ग पर से हटा दिया गया। जिससे वाहनों का आवागमन सूचारू रूप से चल सका।
BB News 24 www.bbnews24.live