हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आज होडल में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जगतसिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न हिंदी भाषा संबंधी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें होडल खंड के सभी विद्यालयों के भिन्न भिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों की हिंदी भाषा संबंधी ज्ञान, अभिव्यक्ति एवं रचनात्मक प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिला।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी से दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड कार्यक्रम समन्वयक कैलाश भारद्वाज सहित निर्णायक मंडल के सदस्यों हिंदी प्रवक्ता वीरसिंह, नरेंद्र, सतपाल, पार्वती, डॉ सीमा गुप्ता, गजेंद्र, मानसिंह तथा अध्यापक विजय, चेतराम, सुजाता व सहयोगी सदस्यों मीनाक्षी आचार्य, उदयपाल, देशराज, कुसुम व ममता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खंड स्तर पर हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

BB News 24 www.bbnews24.live